India

Ajay Kumar BJP Uttarakhand – संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की मिसाल बने अजय कुमार

Ajay Kumar BJP Uttarakhand – हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान संगठन के कार्यों और उपलब्धियों की व्यापक समीक्षा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन के कार्यों की खुलकर सराहना की और मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय प्रभारी की उपस्थिति में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार के नेतृत्व में हुए संगठनात्मक कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया।

ajay kumar bjp uttarakhand

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड संगठन ने विभिन्न अभियानों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और संगठन विस्तार के कार्यों में देशभर में एक मजबूत पहचान बनाई है। पार्टी द्वारा चलाए गए लगभग सभी प्रमुख अभियानों में उत्तराखंड का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।

संगठनात्मक सूत्रों के अनुसार वर्ष 2019 से लेकर अब तक प्रदेश में संगठन और सरकार के बीच उत्कृष्ट समन्वय बना हुआ है। इस दौरान न तो संगठन और सरकार के बीच किसी प्रकार का सार्वजनिक विवाद सामने आया और न ही मंत्रियों तथा संगठन के बीच किसी तरह का मतभेद चर्चा का विषय बना।

राजनीतिक दृष्टि से भी यह अवधि भाजपा के लिए अत्यंत सफल रही है। वर्ष 2019 के बाद हुए सभी प्रमुख चुनावों में पार्टी ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। संगठन की मजबूती और चुनावी सफलता के पीछे अजय कुमार की रणनीतिक भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विशेष बात यह रही कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने प्रवास के दौरान लगभग प्रत्येक कार्यक्रम में अजय कुमार के कार्यों का उल्लेख किया और कार्यकर्ताओं को संगठन निर्माण में उनकी भूमिका से अवगत कराया। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि संगठनात्मक क्षमता और प्रदर्शन को देखते हुए भविष्य में उन्हें किसी बड़े दायित्व की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

संगठन से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मानना है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में भी संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना अजय कुमार की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। प्रदेश अध्यक्षों और संगठन के विभिन्न स्तरों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को पार्टी के भीतर सराहा जा रहा है।

Show More

Archit Vats

Archit Vats is a multifaceted content creator and author at Digital Indian. With a thriving YouTube channel boasting 340k subscribers, Archit shares insightful and informative videos about India and the world. His passion for knowledge and dedication to educating others is evident in his engaging content. As an author at Digital Indian, Archit continues to contribute valuable insights and perspectives, enriching the platform with his expertise. Whether it's tech, culture, or global trends, Archit's work is a valuable resource for anyone looking to stay informed and inspired.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button